मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या फिर 1000 से नीचे आई, गुरुवार को दर्ज हुए 827 केस

मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या फिर 1000 से नीचे आई, गुरुवार को दर्ज हुए 827 केस

मुंबई में गुरुवार को 24 घंटों में 827 नए COVID-19 केस दर्ज हुए (प्रतीकात्‍मक फोटो)

मुंबई :

महाराष्‍ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या में लगातार कमी आ रही है. गुरुवार को कोरोना के नए केसों का आंकड़ा एक बार फिर से 1000 के आंकड़े के नीचे पहुंच गया. महानगर मुंबई में गुरुवार को 24 घंटों में 827 नए COVID-19 केस दर्ज हुए. बृहन्‍नमुंबई म्‍युनिसिपल कार्पोरेशन(बीएमसी) के अनुसार, इस अवधि में सात लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई. बीएमसी की बुलेटिन के अनुसार, इन आंकड़ों के साथ ही कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्‍या बढ़कर 10,49,348 हो गई है जबकि मुंबई में कोरोना से मौतों की संख्‍या 16,647 तक पहुंच गई है. 

यह भी पढ़ें

भारत में पॉज़िटिविटी रेट 11%, COVID केसों में 6.8% उछाल, 1,72,433 नए मामले

मुंबई में आज एक दिन पहले की तुलना में केसों की संख्‍या में 301 की गिरावट दर्ज की गई और दैनिक मामलों की संख्‍या एक बार फिर 1000 से कम पहुंच गई. बुधवार को मुंबई में कोरोना के 1,128  केस दर्ज  किए गए थे जबकि 10 लोगों की मौत हुई थी. मंगलवार को कोरोना के 803 केस रिकॉर्ड किए गए थे आर सात लोगों की मौत हुई थी. बीते 24 घंटों में महानगर में 36,082 कोविड टेस्‍ट हुए जो एक दिन पहले की तुलना में करीब 10 हजार कम थे. बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में इस समय कोरोना के  7,601 एक्टिव केस हैं. 

किशोरों को कोविड की दूसरी खुराक दिये जाने की प्रतिदिन समीक्षा करें राज्य-केंद्र शासित प्रदेश': केंद्र 

मुंबई में जहां कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में कमी देखी जा रही है, वहीं पुणे, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक समेत अन्य शहरी इलाकों में दैनिक मामलों में वृद्धि हो रही है. पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, नासिक और नागपुर जैसे शहरों में पिछले कुछ दिन से मुंबई की तुलना में ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं.विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य की राजधानी में महामारी के प्रसार में ठहराव आया है. बुधवार को, महाराष्ट्र में 18,067 नए मामले सामने आये हैं और इनमें से 1,121 मामले मुंबई से जबकि 2,966 मामले पुणे से आए. पिछले महीने की 26 से 31 तारीख के बीच, पुणे में पूरे मुंबई क्षेत्र की तुलना में अधिक मामले दर्ज किए. मुंबई क्षेत्र में, मुंबई शहर और पड़ोसी सेटेलाइट शहर जैसे ठाणे और नवी मुंबई शामिल है.

COVID-19 : कोरोना के मामलों में गिरावट, पर क्यों बढ़ रहे मौत के आंकड़े?

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%88-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ae/?feed_id=10721&_unique_id=61fc3704d60e1

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History