Tesla के CEO इलॉन मस्क भारत में 'सरकारी चुनौतियों' से हुए परेशान!

Tesla के CEO इलॉन मस्क भारत में 'सरकारी चुनौतियों' से हुए परेशान!

टेस्ला के CEO ने ट्विटर पर कहा भारत में सरकारी स्तर पर हैं चुनौतियां

नई दिल्ली :

दुनिया में सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क (Elon Musk) का कहना है कि भारत में टेस्ला (Tesla) की इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियां (EVs) उतारने के लिए सरकारी स्तर पर बहुत सी सरकारी चुनौतियां हैं. इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) इलॉन मस्क से भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियां उतारने की योजना बारे में ट्विटर (Twitter)  पर एक सवाल पूछा गया था.

इस ट्वीट के जवाब में मस्क ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार के स्तर पर मिल रही कई चुनौतियों से अब भी निपट रहे हैं. ''

इलॉन मस्क के इस ट्वीट को अब तक एक हजार से ज़्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है और इसे 22 हज़ार से अधिक लोगों ने लाइक किया है. टेस्ला ने पिछले साल भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क में कटौती की मांग की थी. 

भारी उद्योग मंत्रालय ने टेस्ला से कहा था कि वह पहले भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करे, उसके बाद ही किसी कर छूट के बारे में विचार किया जा सकता है.

सरकार के सूत्रों ने बताया था कि वे किसी वाहन निर्माता कंपनी को इस तरह की छ्रट नहीं दे रहे और टेस्ला को कर संबंधी लाभ देने से भारत में अरबों डॉलर निवेश करने वाली दूसरी कंपनियों को अच्छा संदेश नहीं जाएगा. 


Source link https://myrevolution.in/politics/tesla-%e0%a4%95%e0%a5%87-ceo-%e0%a4%87%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95/?feed_id=7679&_unique_id=61e3b4d241b3e

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History