पुलिसकर्मी की SUV से टक्कर में हुई थी Zomato के डिलिवरी मैन की मौत, कंपनी परिवार को देगी 10 लाख का मुआवजा

पुलिसकर्मी की SUV से टक्कर में हुई थी Zomato के डिलिवरी मैन की मौत, कंपनी परिवार को देगी 10 लाख का मुआवजा

जोमैटो के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने परिवार को इंश्योरेंस के 10 लाख रुपए देने की घोषणा की.

नई दिल्ली:

Zomato के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने आज Zomato के फूड डिलीवरी मैन सलिल त्रिपाठी की मौत पर ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि उनके परिवार को कंपनी हर मुमकिन सहयोग प्रदान करेगी. साथ ही कंपनी मृतक की पत्नी को नौकरी और परिवार को इंश्योरेंस के 10 लाख रुपए देगी. गौरतलब है कि नई दिल्ली में बीते शनिवार की रात को कथित तौर पर नशे में एक पुलिस कांस्टेबल की SUV ने ​सलि​ल त्रिपाठी की बाइक को टक्कर मार दी थी. जिसके बाद सलि​ल की मौत हो गई थी. गोयल ने ट्वीट किया, "दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हमारे डिलीवरी पार्टनर सलिल त्रिपाठी की मौत से हम बेहद दुखी हैं. हम परिवार को इससे उबरने में मदद करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें

Zomato के संस्थापक के ट्विटर बयान में कहा गया है कि उनकी टीम दुर्घटना की रात से परिवार के साथ अस्पताल में है, और वे 10 लाख के बीमा अनुदान के साथ परिवार की मदद कर रहे हैं. उनकी टीम ने सलिल त्रिपाठी के अंतिम संस्कार सहित उनके कुछ खर्चों को कवर करने में पहले ही परिवार की सहायता की है.

नशे में धुत दिल्ली पुलिसकर्मी ने कार से डिलिवरी ब्वॉय को कुचला, 6 माह पूर्व पिता की कोरोना से हुई थी मौत

Zomato के स्टेटमेंट में पीड़ित की पत्नी के लिए नौकरी का वादा किया गया है. गौरतलब है कि सलि​ल अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे. गोयल का यह बयान तब आया है जब सलिल की पत्नी सुचेता त्रिपाठी ने अपने पति के लिए न्याय की मांग करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया था. सुचेता ने बुधवार को ट्वीट किया, "भविष्य में मेरे लिए अंधेरा है".

जोमैटो के बयान में आगे कहा गया है, "परिवार के सम्भलने के बाद, हम सलिल की पत्नी सुचेता को नौकरी देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, ताकि वह घर चला सके, और अपने 10 साल के बेटे की शिक्षा का खर्च उठा सके.”

आज से ऑनलाइन खाना मंगाना महंगा, जूते-चप्पलों पर देना होगा 12% GST

गोयल ने ट्वीट के जरिए यह भी बताया कि इस कठिन समय के दौरान परिवार की सहायता के लिए जोमैटो के कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से ₹12 लाख का अलग से योगदान दिया है. उन्होंने लिखा, "हम शोक संतप्त परिवार के लिए इस कठिन समय में आवश्यक वित्तीय और भावनात्मक समर्थन सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ हैं." 

इस घटना पर पुलिस ने कहा, "बुद्ध विहार इलाके में 8 जनवरी की रात को एक कार ने डीटीसी बस और एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी. यह कार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल महेंद्र चला रहा था, जिसकी पोस्टिंग रोहिणी उत्तर थाने में थी. प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि महेंद्र बहुत नशे में था." 


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-suv-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87/?feed_id=7620&_unique_id=61e2d629baa83

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History