'Covaxin की जगह 15-18 साल के बच्चों को दी जा रही Unapproved वैक्सीन ' : भारत बायोटेक

'Covaxin की जगह 15-18 साल के बच्चों को दी जा रही Unapproved वैक्सीन ' : भारत बायोटेक

15 से 18 वर्ष के बच्चों का COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम 3 जनवरी, 2022 से शुरू किया गया है.

नई दिल्ली:

हैदराबाद स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक (Bharat Biotech) ने शुक्रवार को कहा कि उसे रिपोर्ट मिली है कि देश में 15-18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों में Covaxin के अलावा अन्य कोविड​​​​-19 टीके लगाए जा रहे हैं. भारत बायोटेक ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से बच्चों को सिर्फ Covaxin टीके लगाने का आग्रह किया है और कहा है कि इस आयु वर्ग को एकमात्र स्वीकृत COVID वैक्सीन Covaxin ही है.

यह भी पढ़ें

भारत बायोटेक की विज्ञप्ति में कहा गया है, "हमें 15-18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को अन्य COVID-19 टीके दिए जाने की कई रिपोर्ट मिली हैं. हम विनम्रतापूर्वक स्वास्थ्य कर्मियों से अत्यधिक सतर्क रहने का अनुरोध करते हैं और यह सुनिश्चित कराने का आग्रह करते हैं कि 15-18 वर्ष की आयु वर्ग के व्यक्तियों को केवल Covaxin ही दिया जाए."

कोवैक्सीन में 2-18 वर्ष के बच्चों के लिए मजबूत सुरक्षा, प्रतिरक्षा देखी गई: अध्ययन

विज्ञप्ति में कहा गया है, "कोवैक्सिन को 2-18 साल के आयु वर्ग में सुरक्षा और इम्युन सिस्टम को मजबूत करने के लिए व्यापक क्लीनिकल ट्रायल और उसके मूल्यांकन के आधार पर मंजूरी मिली है. वर्तमान में, यह भारत में बच्चों के लिए स्वीकृत एकमात्र COVID-19 वैक्सीन है."

Covaxin लगवाने के बाद न पैरासिटामॉल और न ही दर्द निवारक दवा की जरूरत: Bharat Biotech

15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए COVID-19 टीकाकरण कार्यक्रम 3 जनवरी, 2022 से शुरू किया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित किया है कि इस जनसंख्या श्रेणी में केवल 'कोवैक्सिन' टीके ही दिए जाने हैं. केंद्र ने इसके लिए 'कोवैक्सिन' की अतिरिक्त खुराक सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को भेजी हैं.

वीडियो: देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.41 लाख से ज्‍यादा मामले आए सामने, कल के मुकाबले 21% बढ़े


Source link https://myrevolution.in/politics/covaxin-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%b9-15-18-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a6/?feed_id=6629&_unique_id=61d99c6905de7

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History