बंगाल के अस्पताल में लगी आग, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत

बंगाल के अस्पताल में लगी आग, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत

आग लगने से कोविड-19 के एक बुजुर्ग मरीज की मौत (प्रतीकात्मक मौत)

वर्द्धमान (प बंगाल):

पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार की सुबह आग लगने से कोविड-19 के एक बुजुर्ग मरीज की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि मृतका का नाम संध्या मंडल (60) है और वह अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती थीं, जहां तड़के चार बजे आग लगी.

यह भी पढ़ें

दिल्‍ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट गिरकर 8.60 फीसदी हुआ, 24 घंटे में 4044 नए मामले

अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि वार्ड के अन्य मरीज सुरक्षित हैं और उन्हें समय रहते दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया. सूत्रों ने कहा कि अग्निशमन कर्मियों के आने से पहले अस्पताल के अधिकारियों ने आग बुझा दी थी.अस्पताल के अधीक्षक तापस कुमार घोष ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय एक दल का गठन किया गया है. 

कोरोना से ठीक होने के बाद लोग कर रहे रीइंफेक्शन की शिकायत, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ac%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%86/?feed_id=10018&_unique_id=61f6bab40a12f

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History