कोरोना केसों में तेजी के बीच कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, तमिलनाडु में रविवार को लॉकडाउन

कोरोना केसों में तेजी के बीच कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू हटेगा, तमिलनाडु में रविवार को लॉकडाउन

कर्नाटक में वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया गया है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

बेंगलुरु:

कर्नाटक सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू हटाने का फैसला किया है, हालांकि कोरोना के प्रकोप पर नियंत्रण के प्रयासों के तहत राज्‍य में 10 बजे से तड़के पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा.  तकनीकी सलाहकार समिति ने कहा है, हालांकि कोविड केसों में इजाफा हुआ है लेकिन लोगों के अस्‍पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ रही है लिहाजा वीकेंड कर्फ्यू हटाने का निर्णय लिया गया है. सीएम बासवराज बोम्‍मई की अगुवाई में हुइ कोविड समीक्षा बैठक के बाद राज्‍य के राजस्‍व मंत्री आर. अशोक ने हा, 'अगर हास्पिटलाइजेशन की घटनाओं को इजाफा हुआ तो हम फिर से वीकेंड कर्फ्यू लागू करेंगे.'  उन्‍होंने लोगों से कोरोना को लेकर अधिक जिम्‍मेदार होने का आग्रह किया.उधर, कोविड केसों में आई तेजी के बीच तमिलनाडु ने इस रविवार को लॉकडाउन घोषित किया है. इस दौरान ऑटो और टैक्सियों को एयरपोर्ट, बस और रेलवे स्‍टेशन जाने की इजाजत रहेगी. तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना के 28,561 नए मामले दर्ज किए गए. 

यह भी पढ़ें

दिल्ली में अभी नहीं हटेगा वीकेंड कर्फ्यू, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव से सहमत नहीं LG : सूत्र

गौरतलब है कि कर्नाटक राज्‍य में कोरोना के केसों की संख्‍या तेजी से बढ़ रही है. राज्‍य में गुरुवार को कोविड-19 के 47,754 नए मामले सामने आए थे, वहीं 29 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई थी. राज्‍य में मंगलवार को कोविड-19 के 41,457 और बुधवार को 40,499 नए मामले आए थे. देश में कोरोना (Coronavirus) की तीसरी लहर के बीच कोविड-19 के नए मामलों में रोजाना तेजी आ रही है.

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 3,47,254 नए केस दर्ज किए गए. वहीं, एक दिन में 703 मरीजों की संक्रमण की वजह से जान गई है. देश में अब तक कुल 4,88,396 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है. नए मामलों में तेजी से एक्टिव मामले में भी उछाल देखा जा रहा है और यह आंकड़ा बढ़कर 20 लाख के पार पहुंच गया है. इस बीच, कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉनके मामले भी बढ़े हैं. 

26 जनवरी परेड : कोरोना के चलते कार्यक्रम में कई बदलाव, वैक्सीनेशन सर्टिफ़िकेट दिखाने पर ही एंट्री


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%9c%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac/?feed_id=8699&_unique_id=61ec489c0f307

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History