राजधानी में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता ' खराब' श्रेणी में बरकरार

राजधानी में छाई घने कोहरे की चादर, वायु गुणवत्ता ' खराब' श्रेणी में बरकरार

अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है

नई दिल्ली:

Delhi Weather Update:दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य है. सफदरजंग वेधशाला में आर्द्रता का स्तर 95 फीसदी दर्ज किया गया. इस वेधशाला के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक माना जाता है.

यह भी पढ़ें

पालम वेधशाला में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोधी रोड वेधशाला में पारा आठ डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से एक डिग्री ज्यादा है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर सर्द स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9197 नए मामले, पॉजिटिविटी रेट में 3 फीसदी की गिरावट

अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. रविवार को अधिकतम तापमान 14.9 और न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में हवा की गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है. सुबह आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 244 दर्ज किया गया. वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा के फरिदाबाद में एक्यूआई 198 और गुरुग्राम में 176 दर्ज किया गया है जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 255, ग्रेटर नोएडा में 233 और नोएडा में एक्यूआई 272 दर्ज किया गया है जो ‘खराब' श्रेणी में आता है.

एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' तथा 401 से 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.



Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%98%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%b0%e0%a5%87/?feed_id=9081&_unique_id=61efafa0691c7

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History