सुप्रीम कोर्ट के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

सुप्रीम कोर्ट के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

झुलसे शख्स की पहचान नोएडा के राजभर गुप्ता के रूप में हुई है

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के गेट नंबर 1 के बाहर एक शख्स ने अपने को शुक्रवार को आग लगा ली. पुलिस ने यह जानकारी दी. घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. झुलसे व्यक्ति की पहचान राजभर गुप्ता के रूप में हुई है और वह नोएडा का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने कहा कि आग की वजह से वह झुलस गया है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है. पुलिस ने आगे कहा कि आग लगाने का क्या कारण है इसकी जांच की जा रही है. 

बता दें कि पिछले साल अगस्त में बलिया जिले की एक युवती और उसके साथी ने भी सुप्रीम कोर्ट के सामने आग लगा ली थी. बाद में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई थी. पीड़ित लड़की ने मऊ जिले के घोसी लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था.

आत्‍मदाह से पहले दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा लोगों से साझा की थी. बलिया जिले की रहने वाली पीड़िता वाराणसी के यूपी कालेज की छात्रा थी और उसने मई 2019 में वहां लंका थाने में अतुल राय के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था. 

वीडियो: यूपी में टिकट बंटवारे पर बवाल, किसी ने बहाए आंसू तो कोई जान देने को तैयार


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a4%96%e0%a5%8d/?feed_id=8804&_unique_id=61ed627b6fcdc

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History