BJP ने नफरत की कई फैक्टरियां लगा रखी हैं : राहुल गांधी ने साधा निशाना

BJP ने नफरत की कई फैक्टरियां लगा रखी हैं : राहुल गांधी ने साधा निशाना

राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

नई दिल्ली:

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नफरत की कई फैक्टरियां लगा रखी हैं. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बुल्ली बाई एप मामले में अभियुक्तों की कम उम्र देखकर पूरा देश पूछ रहा था कि इतनी नफ़रत आती कहां से है? दरअसल भाजपा ने नफ़रत की कई फ़ैक्टरियां लगा रखी हैं. ‘टेक फॉग' (एप) उनमें से एक है.''

यह भी पढ़ें

'आपकी चुप्पी नफरत भरी आवाजों को बढ़ाती है' : PM मोदी को IIM के छात्र और स्टाफ का खुला खत

इससे पहले, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने शुक्रवार को भाजपा पर ‘टेक फॉग' नामक एक ऐप के माध्यम से कुछ समुदायों, महिलाओं और विपक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाया था और कहा था कि इस मामले पर उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने एक समाचार पोर्टल की खबर का उल्लेख करते हुए यह भी कहा था कि सरकार को ऐप के संदर्भ में तत्काल कदम उठाना चाहिए. कांग्रेस के इस आरोप पर भाजपा की तरफ से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link https://myrevolution.in/politics/bjp-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b2/?feed_id=6641&_unique_id=61d9b9c5d7c43

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History