बीटिंग द रिट्रीट (Beating the Retreat) का आयोजन किया गया

29 जनवरी, 2022 को दिल्ली में बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के साथ ही गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आधिकारिक समापन हो गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई अन्य गणमान्य अतिथि शरीक हुए। बीटिंग द रीट्रीट समारोह का आयोजन नईं दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक पर किया जाता है।

पृष्ठभूमि

सदियों पहले युद्धकाल में संध्या हो जाने पर बिगुल बजने के बाद सेनाएं अपने-अपने शिविरों में वापस चली जाती थीं। बीटिंग द रीट्रीट इसी परंपरा का हिस्सा है। भारत के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन बीटिंग द रीट्रीट कार्यक्रम के बाद होता है।

इस समारोह में कई सैन्य बैंड और रेजिमेंटल केंद्रों और बटालियनों से पाइप और ड्रम बैंड ने भाग लिया। इसके अलावा नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) के बैंड भी इसमें भाग लेंगे।

ड्रोन शो

गौरतलब है कि इस बार बीटिंग द रिट्रीट समारोह के दौरान एक शानदार ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस शो में 1000 से भी ज्यादा ड्रोन का इस्तेमाल किया गया, इन ड्रोन में कई प्रकार के लाइट्स लगी हुई हैं जिनसे आसमान में विभिन्न प्रकार के आकृतियों का निर्माण किया गया। ड्रोन शो यह कार्य IIT दिल्ली के एक स्टार्टअप Botlab Dynamics द्वारा किया गया। इसके साथ-साथ लेजर शो का आयोजन भी किया गया।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Banking Current Affairs , Beating the Retreat , Botlab Dynamics , Current Affairs , Drone Show at Beating the Retreat , Hindi News , Republic Day , बीटिंग द रिट्रीट

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%a6-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%9f-beating-the-retreat-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%af%e0%a5%8b/?feed_id=9849&_unique_id=61f54bfd2d3ad

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History