26 जनवरी : गणतंत्र दिवस (Republic Day), जानिए आज ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस?

26 जनवरी को प्रतिवर्ष देशभर में गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है, दरअसल 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था।  इस वर्ष नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है। इस कार्यक्रम में भारत की सैन्य ताकत तथा विभिन्न क्षेत्रों में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाता है।

संविधान ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 का स्थान लिया था। संविधान सभा ने संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को स्वीकार किया था, बाद में 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू कर दिया गया था।

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

दरअसल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश शासन की डोमिनियन स्टेटस की पेशकश को ठुकराते हुए 26 जनवरी, 1930 को पूर्ण स्वराज की मांग की थी।

भारतीय संविधान के बारे में रोचक तथ्य

  1. भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था।
  2. 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था, तत्पश्चात 26 जनवरी, 1950 को भारतीय संविधान को लागू किया गया।
  3. भारतीय संविधान में 448 अनुच्छेद, 25 भाग तथा 12 अनुसूचियां हैं।
  4. भारतीय संविधान विश्व का सबसे लम्बा लिखित संविधान है।
  5. भारतीय संविधान के कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिए गये हैं।
  6. संविधान ने भारत सरकार अधिनियम, 1935 का स्थान लिया था। संविधान सभा ने संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को स्वीकार किया था, बाद में 26 जनवरी, 1950 को इसे लागू कर दिया गया।

 

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:26 जनवरी , Hindi Current Affairs , Hindi News , Indian Constitution , Indian Constitution Facts in Hindi , Indian Constitution in Hindi , Interesting Facts about Indian Constitution , Republic Day , Republic Day in Hindi , गणतंत्र दिवस , भारतीय संविधान के बारे में रोचक तथ्य

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/26-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b8-republic-day-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8/?feed_id=9239&_unique_id=61f0e4ae8fed4

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History