महाराष्‍ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 25 हजार से ज्‍यादा केस, मुंबई में एक दिन में कोरोना मामलों का बना नया रिकॉर्ड

महाराष्‍ट्र में 24 घंटों में कोरोना के 25 हजार से ज्‍यादा केस, मुंबई में एक दिन में कोरोना मामलों का बना नया रिकॉर्ड

मुंबई में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है (प्रतीकात्‍मक फोटो)

मुंबई :

पूरे देश में कोरोना के नए मामलों की संख्‍या खतरनाक तरीके से बढ़ रही है. महाराष्‍ट्र और यहां के महानगर मुंबई में कोरोना के मामलों में आए उछाल ने राज्‍य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना के 26538 नए मरीज दर्ज किए गए जबकि  राज्‍य में 8 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है. उधर, महानगर मुम्बई में बुधवार को कोरोना के 15166 नए केस आए, इसमें से 1218 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है जबकि 80 को ऑक्‍सीजन की जरूरत पड़ी है. मुम्बई का आज दर्ज हुआ कोरोना केसों का यह आंकड़ा दूसरी लहर के 'पीक' यानी एक दिन में सबसे ज्यादा 11206 मामलों से भी अधिक है.गौरतलब है कि कल यानी मंगलवार को मुंबई में कोरोना केसों का यह आंकड़ा 10860 था यानी कल एक दिन की तुलना में 4306 मरीजों की संख्या बढ़ी है.

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री समेत देशभर में कई नेता कोरोना संक्रमित, देखें पूरी लिस्ट 

गौरतलब है कि पूरी दुनिया सहित भारत में इस समय कोरोना के नए मामलों की संख्‍या तेजी से बढ़ी है. ओमिक्रॉन वैरिएंट को कोरोना मामलों की संख्‍या में आए इस उछाल का कारण माना जा रहा है.भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार का तेज उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी उछाल के साथ COVID-19 के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है. वहीं, एक दिन में 15,389 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, अब तक कुल 34,321,803 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. देश में रिकवरी रेट अभी 98.01 फीसदी है.मौत के आंकड़ों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 534 लोगों ने कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाई है. जिसमें केरल में मौत का पुराना आंकड़ा 432 जोड़ा गया है. अब तक कुल 482,551 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है.

कोविड बूस्टर डोज़ मिक्स-एंड-मैच नहीं लगाई जाएंगी : केंद्र

ओमिक्रॉन की बात करें तो देश में इस वैरिएंट के मरीजों की संख्या दो हजार पार हो चुकी है. अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 653 और दिल्ली में 464 मामले हैं. हालांकि, इनमें से  828 ओमिक्रॉन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

प्राइवेट अस्पताल कोरोना मरीजों के इलाज के लिए बेड करें आरक्षित : दिल्ली सरकार का आदेश


Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-24-%e0%a4%98%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87/?feed_id=6255&_unique_id=61d685e706971

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History