15 जनवरी : भारतीय मौसम विज्ञान विभाग स्थापना दिवस

15 जनवरी, 2022 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 147वां स्थापना दिवस है। इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की हालिया उपलब्धियां

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की पांच वेधशालाओं को विश्व मौसम विज्ञान संगठन से मान्यता प्राप्त हुई है, यह वेधशालाएं चेन्नई, मुंबई, पुणे, तिरुवनंतपुरम और पंजिम में स्थित हैं।

इसके अलावा फेनी नामक चक्रवात के सटीक पूर्वानुमान के लिए वैश्विक स्तर पर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की प्रशंसा की गयी।

अगस्त, 2019 में CDES (Centralised Data Entry System) ने DATEN9 सॉफ्टवेयर का स्थान लिया। 91 वेधशालाएं व 40 एअरपोर्ट इस सिस्टम का उपयोग कर रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत भारत सरकार के मौसम विज्ञान प्रक्षेण, मौसम पूर्वानुमान और भूकम्प विज्ञान का कार्यभार सँभालने वाली भारतीय मौसम विज्ञान विभाग एक सरकारी एजेंसी है। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। भारत से लेकर अंटार्कटिका भर में सैकड़ों प्रक्षेण स्टेशन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा वर्त्तमान में चलाये जाते हैं।

Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Tags:Hindi Current Affairs , Hindi News , IMD , भारतीय मौसम विज्ञान विभाग , मौसम विभाग

https://myrevolution.in/current-affair-hindi/15-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%9e%e0%a4%be/?feed_id=7558&_unique_id=61e2647426e40

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History