"माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो..." MP के मंत्री ने एक्ट्रेस सनी लियोनी को दी तीन दिन की मोहलत

[ad_1]

मप्र के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने गाने पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny Leone Song) का गाना ‘मधुबन में राधिका नाचे'(Madhuban Me Radhika Nache) पर विवाद शुरू हो गया है. इस मामले पर मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अपनी नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा है कि अभिनेत्री सनी लियोनी और संगीतकार शारिब तोशी विवादास्पद गीत मधुबन में राधिका नाचे को नहीं हटाते हैं तो उनपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

उन्होंने ट्वीट किया है, 'कुछ विधर्मी लगातार हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं. ‘मधुबन में राधिका नाचे' ऐसा ही कुत्सित प्रयास है. मैं सनी लियोनी जी व शारिब तोशी जी को हिदायत दे रहा हूं कि समझें और संभलें'. अगर तीन दिन में दोनों ने माफी मांगकर गाना नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ एक्शन लेंगे. 

बता दें कि सनी लियोनी ने इस गाने पर डांस किया है. वहीं गाने का म्यूजिक शारिब तोशी ने दिया है.  इसे कनिका कपूर और अरिंदम चक्रवर्ती ने गाया है. वहीं गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है. 
 


[ad_2]
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a4%9f%e0%a4%be/?feed_id=5155&_unique_id=61cd0765c02c2

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History