क्‍या मंगल ग्रह पर इंद्रधनुष बनते हैं, नासा के एक्‍सपर्ट ने बताया

क्या मंगल (Mars) ग्रह पर इंद्रधनुष (rainbows) हैं? इस सवाल का जवाब नासा ने अपनी 'आस्क द एक्सपर्ट' सीरीज के नए एपिसोड में दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में नासा के प्‍लेनेटरी साइंटिस्‍ट और मार्स एक्‍सपर्ट ‘मार्क लेमन' ने यह समझाने की कोशिश की है। तो इस सवाल का जवाब है- नहीं। मंगल पर इंद्रधनुष नहीं हैं। हालांकि कई और चीजें पृथ्‍वी की तरह हैं। मंगल पर इंद्रधनुष नहीं होने की वजह समझाते हुए लेमन ने बताया है कि उसके निर्माण के लिए पानी के अलावा भी और चीजें चाहिए। इंद्रधनुष तब बनते हैं, जब सूर्य की रोशनी एक गोलाकार बूंद से गुजरती है, रिफ्लेक्‍ट होती है और इंसान की आंखों की ओर आती है। ऐसा आमतौर पर बारिश के बाद होता है। 

लेमन ने कहा कि इंद्रधनुष बनने के लिए पानी की गोलाकार बूंदों की जरूरत होती है। उन्‍होंने बताया कि मंगल ग्रह पर पानी की पर्याप्त बूंदें नहीं हैं। मंगल पर मौजूद बूंदें पृथ्वी के बादलों में पाई जाने वाली बूंदों से 10 गुना छोटी हैं और इंद्रधनुष बनाने के लिए इन बूंदों को कम से कम 10 गुना बड़ा होना चाहिए। लेमोन ने कहा कि मंगल ग्रह के बादलों में बर्फ हो सकती है, लेकिन यह भी इंद्रधनुष बनाने के लिए किसी काम की नहीं।
 


तो फ‍िर अप्रैल महीने की शुरुआत में पर्सेवरेंस (Perseverance) रोवर ने मंगल ग्रह के आकाश में क्या देखा था? सोशल मीडिया पर काफी अटकलों के बाद नासा ने बताया वह एक लेंस फ्लेयर था। लेमन ने भी वीडियो में इस घटना का जिक्र किया। नासा ने यह तो स्‍पष्‍ट कर दिया है कि मंगल पर कोई इंद्रधनुष नहीं है, लेकिन यहां पृथ्वी जैसी कई घटनाएं होती हैं। यानी मंगल पर बादल हैं। तूफान और हवाएं भी हैं।

मंगल ग्रह पर जीवन की संभावना तलाशने के लिए नासा साल 1970 से वहां मशीनें और उपकरण भेज रहा है। हाल ही में नासा के मार्स रोवर ने ग्रह में ऐसा कुछ देखा है, जिसे किसी ने कभी नहीं देखा। मार्स रोवर ने मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में सतह को खरोंच दिया। इसके बाद चट्टान के नीचे से कुछ ऐसा मिला, जो निश्चित रूप से पहले कभी नहीं देखा गया था। इन इमेजेस ने मंगल ग्रह पर जीवन के संभावित अस्तित्व के रहस्यों के बारे में उत्सुकता बढ़ा दी है। रोवर अब इन नमूनों को इकट्ठा करेगा, ताकि पृथ्वी पर वैज्ञानिक आगे की खोज कर सकें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

https://myrevolution.in/technology/%e0%a4%95%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b9-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a7/?feed_id=5430&_unique_id=61ced6ce17ecf

Comments

Popular posts from this blog

Disney+ Iron Man Spinoff, Ironheart, Casts Harper Anthony

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History