52 छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद महाराष्‍ट्र का स्‍कूल किया गया सील

[ad_1]
मुंबई:

महाराष्‍ट्र के अहमद नगर में एक स्‍कूल के 52 बच्‍चे कोरोना संक्रमित पाए गए जिसके बाद प्रशासन ने स्‍कूल को सील कर दिया है. अहमद नगर के टाकली ढोकेश्वर में जवाहर नवोदय विश्वविद्यालय में शुक्रवार को 19 बच्चे कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद करीब 450 बच्चों की टेस्टिंग की गई. टेस्‍ट की रिपोर्ट आने के बाद अब और 33 बच्चे संक्रमित पाए गए हैं जिन्‍हें मिलाकर कुल 52 बच्चे संक्रमित हुए हैं. स्कूल को सील कर दिया गया है और उस इलाके को कंटेन्मेंट ज़ोन घोषित कर दिया गया है.

कुछ दिन पहले पारनेर तहसील में स्थित आवासीय विद्यालय के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. विद्यालय में पांचवीं से 12वीं कक्षा तक 400 से अधिक छात्र पढ़ते हैं.

पारनेर तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश लालगे ने बताया कि सभी छात्रों तथा कर्मियों की आरटी-पीसीआर जांच की गयी. उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय के 48 छात्रों तथा तीन स्टाफ सदस्यों समेत 51 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सभी को पृथक कर दिया गया है और अस्पताल में भर्ती हैं. ज्यादातर छात्रों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है.''

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला नवोदय विद्यालय अहमदनगर जिले के टकली ढोकेश्वर गांव में स्थित है. (इनपुट भाषा से...) 


[ad_2]
Source link https://myrevolution.in/politics/52-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%ae/?feed_id=5299&_unique_id=61cdea700308a

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History