अब 17 राज्यों में फैला ओमिक्रॉन, हिमाचल में एक और MP में आठ मामले, विदेश से लौटे थे सभी मरीज

[ad_1]
भोपाल:

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में COVID-19 के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variant) के आठ नए मरीजों की पुष्टि हुई है. ये सभी हाल ही में विदेश से लौटे थे. इस दल में कुल 26 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था लेकिन उनमें से केवल आठ लोग ही जीनोम सिक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी ओमिक्रॉन संक्रमण के पहले मामले की पुष्टि हुई है. संक्रमित महिला कनाडा से मंडी आई थीं.

यह भी पढ़ें

राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के अनुसार, पिछले 45 दिनों के दौरान विदेशों से इंदौर लौटे 26 लोगों को कोविड पॉजिटिव पाया गया था. उनके नमूने जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजे गए थे, उनमें से 8 में ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाया गया है. उन्होंने बताया कि इन 8 में से 6  पॉजिटिव मरीज पहले ही नेगेटिव हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जबकि शेष 2 (दोनों एसिम्प्टोमेटिक) का अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

Coronavirus India Updates : देश में कोरोना के 6,987 नए मामले आए सामने, 24 घंटे में 422 हुई ओमिक्रॉन मरीजों की संख्‍या

सूत्रों के अनुसार, इंदौर में 8 ओमिक्रॉन पॉजिटिव रोगियों में से 3 अमेरिका से आए थे जबकि दो-दो तंजानिया और ब्रिटेन से लौटे थे, जबकि एक घाना से लौटा था. 

ओमिक्रॉन खतरे के बीच PM मोदी के 3 बड़े ऐलान, बच्चों, बुजुर्गों और फ्रंटलाइन पर फोकस: जानें 10 अहम बातें

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में ओमिक्रॉन Omicron के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 422 थी जो अब मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के आंकड़े जुड़ने के बाद 431 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 108 मरीज रिपोर्ट किए गए हैं. इनमें से 42 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. दिल्ली में ओमिक्रॉन के 79 मरीज हैं, इनमें से 23 स्वस्थ हो चुके हैं. अब तक देशभर में कुल 130 ओमिक्रॉन मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. शनिवार को देशभर में ओमिक्रॉन के कुल 415 मरीज थे. 


[ad_2]
Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%85%e0%a4%ac-17-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ab%e0%a5%88%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%93%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d/?feed_id=5163&_unique_id=61cd23bee7762

Comments

Popular posts from this blog

MCU Theory Explains How Iron Man’s EDITH Will Return In Phase 4

January 10 Today in Indian History

June 20 Today in Indian History